IC27 - स्वास्थ्य बीमा परिक्षा महत्वपूर्ण टॉपिक्स और नोट्स

Page 2 Of 24

Go to:

  • भारतीय बाजार में उपलब्ध स्वास्थ्य बीमा उत्पादों पर मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने वाले उत्पादों का प्रभुत्व है।
  • बीमा अपने आधुनिक रूप में सबसे पहले 19वीं सदी के प्रारंभ के दौरान भारत में आया जिसके बाद बीमा उद्योग की नियामक संरचना में कई बदलाव हुए हैं। हालांकि, बीमा अधिनियम 1938 देश में सभी बीमा कानूनों का मेरुदंड है।
  • भारत में स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत 1948 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के साथ हुई जो औपचारिक निजी क्षेत्र में कार्यरत शारीरिक श्रम करने वाले श्रमिकों के लिए था और जिसे 1954 में केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के द्वारा नागरिक दायित्वों में कार्यरत केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अपनाया गया।
  • व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए पहला मानकीकृत स्वास्थ्य बीमा उत्पाद, मेडिक्लेम 1986 में भारतीय बाजार में लाया गया था।
  • भारत के संविधान के अनुसार, राज्य अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने से संबंधित मामलों में स्वतंत्र होते हैं; इसलिए, प्रत्येक राज्य ने अपनी खुद की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली विकसित की है और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है।

IC 27 स्वास्थ्य बीमा

Copyright 2015 - MODELEXAM MODELEXAM®