IC27 - स्वास्थ्य बीमा परिक्षा महत्वपूर्ण टॉपिक्स और नोट्स

Page 25 Of 41

Go to:

  • स्वास्थ्य बीमासुरक्षा, किसी व्यक्ति को, उसके स्वास्थ्य में किसी प्रकार के बदलाव के कारण उसके द्वारा वहन किए गए व्यय होने वाले व्यय के प्रति बीमासुरक्षा प्रदान करता है।
  • स्वास्थ्य बीमासुरक्षा अन्य सभी बीमासुरक्षाओं से अलग होता है क्योंकि इसमें बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्ति के अलावा एक तीसरा पक्ष, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता भी सम्मिलित होता है।
  • सूचना की विषमता, जोखिम का चयन और नैतिक जोखिम जैसे कारणों से स्वास्थ्य बीमासुरक्षा को अर्थशास्त्रियों द्वारा 'अपूर्ण बाजार' माना जाता है।
  • भारत में लोगों द्वारा अपने स्वास्थ्य पर अपनी जेब से किया जाने वाला खर्च अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक होता है, जिसके परिणामस्वरूप आजकल अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य बीमासुरक्षा पॉलिसी के विकल्प का चयन कर रहे हैं।
  • भारतीय बाजार में उपलब्ध बीमासुरक्षा के स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों में, मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने पर उपलब्ध उत्पादों का वर्चस्व अधिक होता है।

IC 27 स्वास्थ्य बीमा

MODELEXAM MODELEXAM®