IC27 - स्वास्थ्य बीमा परिक्षा महत्वपूर्ण टॉपिक्स और नोट्स
Page 27 Of 41
Go to:
विश्व स्तर पर, स्वास्थ्य सेवा लागतों का वित्तपोषण चार विधियों के माध्यम से किया जाता है : सरकारी राजस्व, सामाजिक स्वास्थ्य बीमा, व्यावसायिक स्वास्थ्य बीमा और अपनी(निजी)
जर्मनी में स्वास्थ्य सेवा का वित्तपोषण सामाजिक स्वास्थ्य बीमा प्रणाली पर आधारित है और इसे मुख्यतः एक पेरोल टैक्स के रूप में कर्मचारियों से एकत्रित प्रीमियमों के माध्यम से वित्तपोषित किया जाता है।
फ्रांस में स्वास्थ्य सेवा तीन स्वास्थ्य सेवा फंडों के माध्यम से प्रदान की जाती है: एक ज्यादातर कर्मियों के लिए, एक स्वरोजगार करने वालों के लिए और एक कृषि कार्य में जुटे कर्मियों के लिए।
अमेरिका की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मुख्यतः रोजगार आधारित स्वास्थ्य लाभों पर आधारित थी लेकिन व्यक्तिगत आय की तुलना स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती लागत के कारण, बीमा के तहत कवर किए गए लोगों की संख्या में तेजी से कमी आयी है जिससे उनकी अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
जापान में सुलभता और कार्यकुशलता के संदर्भ में विश्व की सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली है। यह सभी चिकित्सा सेवाओं तक सर्वव्यापी पहुँच के साथ संपूर्ण आबादी को कवरेज प्रदान करती है।