IC57 - अग्रि एवं परिणामी हानि बीमा परिक्षा महत्वपूर्ण टॉपिक्स और नोट्स

Page 18 Of 46

Go to:

  • प्रस्ताव पत्र की विषय - वस्तुओं का सारांश निम्नानुसार है : i. प्रस्तावक के विवरण ii. आवरण iii. सम्पत्ति का विवरण iv. बीमाकृत राशि के विवरण v. घोषणा क्लॉज
  • बड़ी - बड़ी फैक्टरियों, भारी संयंत्रों या औद्योगिक संकुलों जैसे विनिर्माण जोखिमों के लिए, जहां बड़ी संख्या में भिन्न - भिन्न ब्लॉक होते हैं, बीमाकर्ताओं के ओर से जोखिम निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है।
  • जोखिम निरीक्षण रिपोर्ट का मुख्य प्रयोजन यह है कि बीमांकनकर्ता के सम्मुख जोखिम का पूर्ण परिदृश्य प्रस्तुत किया जा सके जिससे उसे प्रीमियम दरें निर्धारित करने और बीमा की शर्तों का निर्धारण कर पाने में आसानी हो सके।
  • प्रस्ताव पत्र मिलने और पॉलिसी जारी किये जाने के बीच समयांतराल हो सकता है, इसलिए बीमाकर्ता स्वीकारण सह प्राप्ति और / या कवरनोट के माध्यम से बीमा संरक्षण दिये जाने का प्रमाण उपलब्ध कराते हैं।
  • प्रस्ताव पत्र और कवरनोट में दी गयी जानकारी के आधार पर अग्नि पॉलिसी का मसौदा तैयार किया जाता है जिसका स्थान बाद में पॉलिसी ले लेती है।

IC 57 अग्रि एवं परिणामी हानि बीमा

MODELEXAM MODELEXAM®